• annual report, Varshphal
  • Numerology
  • Appointment with Astrologer
  • vastu
  • kundali, Horoscope
  • Transit report, gochar
25 अप्रैल - सीता नवमी व्रत | 27 अप्रैल - मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती | 28 अप्रैल - प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी | 30 अप्रैल - नृसिंह जयंती

Our Services

Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
Astrological Whole Life Horoscope With Remedies | सम्पूर्ण जीवन की कुंडली उपाय के साथ
 Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Vedic Numerology Horoscope & Lo Shu Grid Chart | वैदिक अंकशास्त्र कुंडली
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Maha Vastu Consultation | महा वास्तु शास्त्र परामर्श
Astrological Annual Report ( Varshphal Chart ) with Remedies | वर्षफल पत्रिका उपाय के साथ
Astrological Annual Report ( Varshphal Chart ) with Remedies | वर्षफल पत्रिका उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Sade Sati, Dhaiya Prediction Report with Remedies | साढ़ेसाती, ढैय्या भविष्यवाणी चार्ट उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर पत्रिका उपाय के साथ
Transit Report With Remedies | ग्रह गोचर पत्रिका उपाय के साथ
 
 
 
 
Vastu and astrology magazine with charts, symbols, and traditional design 11 Business magazine cover with professional graphics and growth-focused content Astrology magazine cover with zodiac symbols and cosmic background Numerology magazine cover with number patterns and mystical illustrations just dial

World renowned Astrologer, Numerologist & Vaastu Consultant.

Welcome to Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro... Read more

Founder

Astro Bhagyaraj Gupt

Monthly Prediction / मासिक राशिफल
2026-02-01

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी  के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

मार्च 2026


रविवार, 01 मार्च - शनिवार, 07 मार्च, 2026


मेष राशिफल | एरीज़ होरोस्कोप


शुभ राशिफल: इस सप्ताह नवदम्पति किसी आयोजन का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। जॉब में किया गया परिवर्तन आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा। आप तात्कालिक निर्णय ले सकते हैं। उच्च तकनीक और मशीनों का प्रयोग सीख सकते हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। गुरुवार से शनिवार तक समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।


अशुभ राशिफल: व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। अपने सिद्धान्तों और नियमों से आपको समझौता नहीं करना चाहिये। रविवार को किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने का भय रहेगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने में कठिनायी होगी। बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। पीठ पीछे बुराई करने वाले जातकों से दूर रहें। यौन सम्बन्धों में नीरसता का अनुभव कर सकते हैं। मजबूत शत्रुओं से आपको अत्यन्त सतर्क रहना चाहिये। रविवार और सोमवार थोड़े कठिन दिन हो सकते हैं।


समाधान: होलिका दहन के दिन शिव मन्दिर में पान, सुपारी और हल्दी की 5 गाँठे शिवलिङ्ग पर अर्पित करें।


वृषभ राशिफल | टौरस होरोस्कोप:


शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ रहेगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा। सरकारी जॉब में मान-सम्मान बढ़ेगा। यह सप्ताह आपको आनन्द और उत्साह के नये अवसर प्रदान करेगा। रचनात्मक कार्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलेगी। आप धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। रविवार और शनिवार का दिन शुभ रहेगा।


अशुभ राशिफल: आपको किसी पर भी सहज विश्वास नहीं करना चाहिये। आपकी बातों को लोग तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी आ सकती है। कारोबारियों को अपनी समस्याओं पर गौर अवश्य करना चाहिये। मांसपेशियों में जकड़न जैसी समस्या होने की आशंका है। किसी को बिना माँगी सलाह न दें। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। घर में छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सोमवार से बुधवार तक का समय थोड़ा भारी रहेगा।


समाधान: भगवान विष्णु को पीले पुष्पों से निर्मित गुलाल चढ़ायें।


मिथुन राशिफल | जेमिनाइ होरोस्कोप


शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में सिनेमा और वेबसीरीज का आनन्द उठा सकते हैं। लोग आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम गहरा होगा। आन्तरिक रूप से सुख की अनुभूति करेंगे। जॉब और कारोबार में स्थिरता रहेगी। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़ों की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। विवादों को निपटाने में सफलता मिलेगी। AI और ऑनलाइन संसाधनों का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। मंगलवार और बुधवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।


अशुभ राशिफल: परिजनों का पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। कारोबारियों को अपनी टीम पर पूरी तरह से नियन्त्रण रखना होगा। जोखिम भरे निवेशों को लेकर जल्दबाजी न करें। छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध नहीं करना चाहिये। किसी को उपहार देने में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में कुछ समस्या हो सकती है। अत्यधिक गर्म और गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। गैस की समस्या होने की आशंका है। गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं है।


मार्च 2026


मेषमेष । एरीज़


राशि शुभ दिनाँक

6,8,14,16,17,22,26,27

करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। मार्च 15 को सूर्य के गोचर परिवर्तन के बाद आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। तीसरे सप्ताह के बाद स्टॉक ट्रेडिंग से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,5,9,10,19,20,29


माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ अधिक ही रहने वाला है। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। रियल एस्टेट की डील सावधानीपूर्वक करें।


वृषभवृषभ । टौरस

राशि शुभ दिनाँक

1,2,9,10,11,17,19,25,28,29


इस माह विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस माह शेयर सट्टे-बाजार से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन सफलता मिलेगी।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,13,14,16,22,23,27,31

महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें।


मिथुनमिथुन । जेमिनाइ

राशि शुभ दिनाँक

2,3,12,13,20,22,27,31


पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अत्यधिक वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। मार्च 15 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के पश्चात् का समय बहुत अच्छा रहेगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,4,7,14,15,23,24

महीने के पूर्वार्ध में थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। दूसरे सप्ताह में प्रणय सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों से आपको बचना चाहिये। यात्रा में अधिक धन खर्च हो सकता है। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें।


कर्ककर्क । कैंसर

राशि शुभ दिनाँक

1,4,5,14,15,22,24,28,29

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिये गये सुझावों को अत्यधिक महत्व प्राप्त होगा। घर के लिये नया सामान खरीद सकते हैं। धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम-विवाह करना चाह रहे हैं, तो परिवार आपका सहयोग करेगा। प्रेमीजन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। तीसरे सप्ताह में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,9,10,16,17,26,31


सप्ताह की शुरुआत में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच-समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न हो, इसका ध्यान रखें। आँखों और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। शत्रु वर्ग से महीने के अन्तिम सप्ताह में झगड़ा हो सकता है।


सिंहसिंह । लियो

राशि शुभ दिनाँक

3,6,7,14,16,17,23,24,26,31


इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा, जिससे आपको अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति अत्यधिक प्रेम भाव रखेगा। आपके नये दोस्त बन सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। मार्च 15 के उपरान्त तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। स्थान-परिवर्तन के लिये माह शुभ नहीं है।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,4,9,10,19,20,28,29

महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। वायरल और जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं। नौकरी बदलने को लेकर जल्दबाजी न करें। सन्तान के व्यवहार से आप कई बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। मंगल का गोचर परिवर्तन आपके व्यवहार में आक्रामकता ला सकता है।


कन्याकन्या । वर्गो

राशि शुभ दिनाँक

1,4,5,9,10,19,20,26,27,29

दाम्पत्य जीवन में परस्पर उत्तम समर्पण और समन्वय रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,12,13,21,22,31


महीने के उत्तरार्ध में आपको सतर्क होकर व्यापार करना चाहिये। कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपका अपमान करने का प्रयास करेंगे। दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। वरना आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टालना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में किसी कारण समस्या हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बुध आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कनफ्यूज कर सकते हैं।


तुलातुला । लिब्रा

राशि शुभ दिनाँक

1,3,7,12,13,19,22,30,31


महीने का पूर्वार्ध महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त है। आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। ग्रहों का गोचर कार्य-व्यवसाय में आपको काफी सहयोग देगा। विपरीत लिंगी आपसे अत्यधिक आकर्षित रहेगा। दान-पुण्य में आप विशेष रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में अत्यधिक उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर कार्यभार काफी ज्यादा रहेगा, फिर भी आप अत्यधिक ध्यान देंगे। कानूनी मुकदमों से जुड़े मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

6,11,15,16,24,25,27

महीने के उत्तरार्ध भाग में आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। गठिया और वायु विकार से पीड़ित हो सकते हैं। इस महीने धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। अनेक प्रकार के आरोपों के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हालाँकि, इन्हें आप शीघ्र ही सुलझा लेंगे।


वृश्चिकवृश्चिक । स्कॉर्पिओ

राशि शुभ दिनाँक

2,4,5,9,10,14,15,23,24,31

कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक समय देना पड़ेगा। ई-कॉमर्स से जुड़े प्रोफेशन्स में अत्यन्त सक्रियता दिखायेंगे। घरेलू जीवन के लिये यह महीना उत्साह वर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अत्यधिक सक्रिय हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्चपद प्राप्त हो सकता है। जो उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं, उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे। महीने के द्वितीय सप्ताह में घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। चौथे और पाँचवे सप्ताह के बीच नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नये विकल्प मिल सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,7,8,16,17,26,27


महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। किसी रोग से पीड़ित लोगों की सेहत में सुधार होगा। तीसरे सप्ताह के दौरान बॉस से झगड़ा हो सकता है। नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आँखों में समस्या हो सकती है। मार्च 15 के पहले कोई कानूनी मामला तूल पकड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों के सौदे सावधानीपूर्वक करें।


धनुधनु । सैजिटेरीयस

राशि शुभ दिनाँक

4,5,7,13,16,17,24,26,27


महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होंगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। गूढ़ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,9,10,14,19,28,29

लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित-शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बनायेंगे। लेकिन आप अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में धोखेबाजी वाले व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है।


मकरमकर । कैप्रीकॉर्न

राशि शुभ दिनाँक

1,7,9,10,14,15,20,27,29,30

करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। महीने के शुरुआती पखवाड़े में आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी आनन्ददायक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह उत्तम रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरंगता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों की बाधा दूर होगी।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,12,13,17,24,31


यात्राओं में परेशानी उठानी पड़ सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में अत्यधिक धन खर्च करना पड़ेगा। परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी कठिनाई उठानी पड़ेगी। घर की आन्तरिक साज-सज्जा पर आवश्यकता से अधिक खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लीगल मामलों को लेकर सावधानी रखना आवश्यक है।


कुम्भकुम्भ । एक्वेरियस

राशि शुभ दिनाँक

2,3,9,10,13,21,22,30,31

कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। जनता के मध्य आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शान्ति रहेगी। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में उन्नति होगी। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ होगा। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्धों को मजबूत करना उचित होगा। महीने का उत्तरार्ध उत्तम होगा।


राशि प्रतिकूल दिनाँक

4,5,14,15,20,23


बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। गलत कार्यों की ओर आपका मन लगेगा। मार्च 15 तक का समय कुछ कमजोर रहेगा। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।


मीनमीन । पाइसीज़

राशि शुभ दिनाँक

4,5,12,13,15,19,20,23,24

नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों को लेकर चिन्ता दूर होगी। मार्च 15 को सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभार से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। किसी बड़े व्यक्ति से सराहना मिलेगी। साहित्य और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी। वकीलों और न्यायविदों के लिये यह महीना बहुत ही अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपकी अधूरी कामना इस महीने पूरी हो सकती है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,6,7,16,17,26,27


विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी वाणी में कड़कपन रहेगा। लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया न दें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक होंगे। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना अत्यन्त आवश्यक होगा। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। गले सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। महीने का उत्तरार्ध आपके खर्चे बढ़ा सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय महा की कामना करते हैं।

 


Weekly Prediction | साप्ताहिक राशिफल
Weekly Prediction | साप्ताहिक राशिफल
2026-04-26

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 26 अप्रैल - शनिवार, 02 मई, 2026



मेष राशिफल | एरीज़ होरोस्कोप:

शुभ राशिफल: आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण होंगी। कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाने में सफल रहेंगे। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। आपके द्वारा बनायी गयी रणनीति सफल होगी। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ सकती है। काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। परिजनों को कुछ उपहार दे सकते हैं। रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। प्रेमीजन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। विदेशी भूमि में स्थापित व्यवसाय से बेहतरीन लाभ होगा। गुरुवार से शनिवार तक समय बहुत अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत काफी कठिन रहने वाली है। फाइनेन्स से जुड़े करियर में कुछ परेशानी आ सकती है। विवाह के लिये जल्दबाजी करना उचित नहीं है। अपने विचारों को दूसरों पर आरोपित करने से बचें। शंकालु स्वभाव के कारण झगड़े हो सकते हैं। ऐसे कार्यों को न करें, जिनको लेकर आपको सन्देह की भावना है। कारोबार में अधिक निवेश न करें, अन्यथा उलझने की आशंका है। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी की बातें बुरी लग सकती हैं।

समाधान: भगवान कृष्ण को पञ्चामृत से अभिषेक करायें।


वृषभ राशिफल | टौरस होरोस्कोप:

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अत्यन्त शुभ रहेगी। दाम्पत्य जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सतर्क रहेंगे। कारोबार में एक साथ बहुत सारे ऑर्डर मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच के प्रभाव से अनेक समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। नयी नौकरी या व्यवसाय के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। शिक्षण-अध्यापन से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। रुके हुये कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। गृहस्थ जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शुक्रवार और शनिवार का दिन सभी कार्यों के लिये शुभ रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की फटकार सुननी पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिये समय अवश्य निकालें। उनके स्वास्थ्य की अहमियत को कम न आँकें। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। मित्रों के व्यवहार में कपट भाव हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। यात्रा के दौरान कुछ असुविधा हो सकती है। घर से काम करने वाले जातकों के ऊपर दबाव अधिक होगा। आपके शरीर में कुछ थकावट हो सकती है।

समाधान: भगवान विष्णु को प्रतिदिन 11 तुलसी पत्र अर्पित करें।


मिथुन राशिफल | जेमिनाइ होरोस्कोप:
शुभ राशिफल: इस सप्ताह धन से जुडी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रगण नया व्यापार आरम्भ करने के लिये आपकी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को सम्मान एवं पुरस्कार मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आनन्ददायी समय बितायेंगे। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। दिल के बजाय दिमाग से सोचकर ही आपको निर्णय लेना चाहिये। करियर में बेहतरीन सफलता मिलने की सम्भावना है। सप्ताह का मध्य भाग सुखदायी रहेगा।

अशुभ राशिफल: घर में असन्तोष का वातावरण रहेगा। अपनी उन्नति से बहुत खुश नहीं रहेंगे। अचानक आयी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। महिलाओं को अधिक भावुक होने से बचना चाहिये। बुधवार को विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। आपको हार्मोनल असन्तुलन की समस्या के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। आपको उधार लेन-देन से दूरी बनाये रखनी होगी, अन्यथा आपके पैसे डूब सकते हैं। गुरुवार को नजदीकी लोग आपसे ईर्ष्या और कपटपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं।

समाधान: घर में शाम को दो लौंग और कपूर जलायें।

कर्क राशिफल | कैंसर होरोस्कोप:

शुभ राशिफल: आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। लवमेट के प्रति निकटता बढ़ेगी। व्यापार में अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। धन को लेकर तंगी दूर होगी। समाज के प्रबुद्ध लोगों में आपका नाम होगा। कृषि सम्बन्धी कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। इस सप्ताह स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो सप्ताह काफी अच्छा है। कई लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। सप्ताह का मध्य प्रत्येक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। सन्तान के करियर की चिन्ता दूर होगी। बुधवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: घर के बुजुर्ग लोगों की चिन्ता होगी। बच्चों पर अधिक क्रोध न करें। लेन-देन करते समय उसकी बिलिंग करवाना न भूलें। घर के वातावरण में परेशानी रहेगी। अधिक खर्च होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। थकान और तनाव से दूर रहने के लिये प्राणायाम और योग अवश्य करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पिता की आज्ञा का पालन करें। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। डिजिटल मञ्च का उपयोग करते समय सावधानी रखें। शनिवार को कुछ तनाव में रहेंगे।

समाधान: नित्य गङ्गाजल में कच्चे तिल और चावल डालकर शिवलिङ्ग पर चढ़ायें।


सिंह राशिफल | लियो होरोस्कोप:
शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह आपके लिये बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। नजदीकी रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। बच्चों के मार्गदर्शन के लिये समय निकालें। आपकी कोई मनःइच्छा पूर्ण होगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत की साँस लेंगे। पारिवारिक विवादों के सुलझने के आसार बन रहे हैं। आध्यात्मिक विषयों के अध्ययन की ओर प्रवृत्त होंगे। रिश्तेदारों का सहयोग करने का प्रयास करेंगे। सभी कार्य सुचारू रूप से पूर्ण हो जायेंगे। कर्मचारियों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा।

अशुभ राशिफल: जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। भविष्य के विषय में अधिक सोचकर परेशान होना ज्यादा ठीक नहीं। लोग अपने मामलों में आपको खींचने का प्रयास कर सकते हैं। इसीलिये उत्तम पक्ष यह है कि विवादित बातों से दूरी रखें। दूसरों के दृष्टिकोण का भी सम्मान करें। घरेलू तनाव से बचने के लिये छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सुरक्षा के सभी मानकों का पालन अवश्य करें। दवाइयों में धन खर्च हो सकता है। मंगलवार और बुधवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: पूरे सप्ताह सुबह-शाम को हनुमान चालीसा का जप करें।

कन्या राशिफल | वर्गो होरोस्कोप:
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ने की सम्भावना है। नये रिश्ते जुड़ सकते हैं। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। निजी जीवन में वैभव और विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनियों में काम कर रहे जातकों को अचानक बहुत सा काम दिया जा सकता है। सप्ताह का मध्य अत्यन्त सुखद रहेगा। नयी तकनीक सीखने का विचार बनायेंगे। मंगलवार और बुधवार शुभ नहीं रहेगा।

अशुभ राशिफल: पिछले सप्ताह जो काम बड़ी तेजी से चल रहे थे, उनमें कुछ धीमापन आ सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा। नशे की लत से दूर रहना चाहिये। हालाँकि अपनी बौद्धिकता और प्रतिभा से स्थिति को सम्भाल लेंगे। मन में प्राथमिकताओं को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी। बदलते हुये मौसम के कारण सर्द-गर्म का शिकार हो सकते हैं। नशे की लत से दूर रहना चाहिये। महत्त्वपूर्ण कार्यों में धीमेपन के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग अपेक्षाकृत शुभ नहीं रहेगा। झूठ और बहसबाजी से बचें।

समाधान: किसी जरूरतमन्द व्यक्ति को वस्त्र और भोजन दें।

तुला राशिफल | लिब्रा होरोस्कोप:
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के नये प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं। आपके द्वारा किये गये सभी कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। उत्तम भोज्य पदार्थों और पकवानों का आनन्द उठायेंगे। पुराने अनुभव आपका मार्गदर्शन करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह शुभ रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति मन लगा रहेगा। बिगड़े सम्बन्धों को सुधारने का अवसर मिलेगा। रविवार और शनिवार शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: इस सप्ताह किसी को उधार देने से बचना चाहिये। बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ के साथ ही मानसिक दबाव भी झेलना पड़ेगा। अपने ऊपर किसी प्रकार का बोझ न रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। धार्मिक कार्यों में टीका-टिप्पणी करने से बचें। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें। बाहरी लोगों की सलाह पर अधिक विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। मेडिकल खर्चे बढ़ सकते हैं। बुधवार को स्वास्थ्य की समस्या गहरा सकती है।

समाधान: शिवलिङ्ग पर पञ्चामृत से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशिफल | स्कॉर्पिओ होरोस्कोप:
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में उन्नति होने की भी प्रबल सम्भावना है। घर में कुछ मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। पिता की सलाह मानना आपके लिये अत्यन्त हितकारी होगा। जीवनसाथी के साथ सकारात्मक और मधुर सम्बन्ध रहेंगे। मैनेजमेन्ट के विद्यार्थियों को किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। आत्मबल से युक्त रहेंगे। व्यापार में महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। रविवार, सोमवार और बुधवार अत्यन्त शुभ दिन सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: अपने स्वार्थ के लिये दूसरों को परेशान न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। आलस्य के कारण महत्त्वपूर्ण कार्यों को छोड़ सकते हैं। हालाँकि इससे आपको नुकसान होगा। माँसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी। बुजुर्ग महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। प्रेमीजन के प्रति अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। शुक्रवार को कारोबार में धन का नुकसान हो सकता है।

समाधान: चीटियों को आटे की पंजीरी खिलायें।

धनु राशिफल | सैजिटेरीयस होरोस्कोप:
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आय के नवीन साधन निर्मित होंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में सुधार आयेगा। अपनी शक्ति और क्षमता को पहचानने का अवसर मिलेगा। चुनौतीपूर्ण कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। पैतृक सम्पत्ति में भाग मिल सकता है। मित्रों के साथ व्यापार की योजना बना सकते हैं। अपने कार्य की गुणवत्ता से सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य कहें। इससे आपके मन की दुविधायें दूर होंगी। बुधवार और शुक्रवार को व्यवसाय में काफी अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं।

अशुभ राशिफल: आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। एसीडिटी की समस्या हो सकती है। दूसरों के मामले में बीच-बचाव करने से आपको बचना चाहिये। आपके सामने इस समय बहुत से अवसर हैं, लेकिन मन में ऊहापोह के कारण प्राथमिकता तय नहीं कर पायेंगे। माइग्रेन जैसे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। रविवार और सोमवार कुछ प्रतिकूल हो सकते हैं।

समाधान: सुबह नहाने के जल में हल्दी मिलाकर स्नान करें।

मकर राशिफल | कैप्रीकॉर्न होरोस्कोप:
शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह अत्यन्त शुभ परिणाम प्रदायक रहेगा। इस सप्ताह विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार में सदस्यों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मित्रों के साथ व्यावसायिक अनुबन्ध कर सकते हैं। मांगलिक कार्य और पूजन आदि में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी। अपने जीवनस्तर को समृद्ध करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में तेजी आने की प्रबल सम्भावना है। भूमि और नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताहान्त में परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। परिजनों विशेषकर बच्चों को लेकर सोच में रहेंगे। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। अपनी प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखें। शत्रु आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। घर में आपका महत्त्व कम हो सकता है। अध्ययन को लेकर आपकी रुचि कम हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। शरीर में ऐंठन की समस्या हो सकती है। दिखावे में धन की बर्बादी न करें।

समाधान: तिल और शक्कर मिलाकर पीपल की जड़ के नीचे रखें।

कुम्भ राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप:

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत प्रसन्नतादायक रहेगी। कार्यक्षेत्र की चिन्ता दूर होगी। पुराने कर्जों को समाप्त करने का प्रयास करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। पुराने मित्रों से मिलना होगा। कारोबारी यात्रा से व्यवसाय में जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रविवार से मंगलवार तक का समय अति उत्तम रहेगा।

अशुभ राशिफल: नये व्यापार में लाभ कम होगा। अपनी जीवनशैली पर विचार करें। लोग आपके विषय में गलत राह बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में गलतफहमी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अनावश्यक झन्झटों का सामना करना पड़ सकता है। घबराहट और थकान की समस्या भी हो सकती है। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। विवादित मुद्दों से दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन कमजोर रहेगा।

समाधान: हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाये।


मीन राशिफल | पाइसीज़ होरोस्कोप:

शुभ राशिफल: पूरा सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। सप्ताह के आरम्भ में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कम प्रयासों के बाद भी अभीष्ठ परिणाम प्राप्त कर लेंगे। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं। तलाकशुदा जातकों के विवाह की सम्भावना बन रही है। लाभदायक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं का उत्तम समाधान प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान देंगे। आपकी घरेलू जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। बुद्धिमान व्यक्तियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में उपकरणों में कुछ खराबी आ सकती है। वाहन की सर्विसिंग अवश्य करवा लें, वरना परेशानी हो सकती है। दिखावे वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिये। मन में शंका के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग सावधान रहें। कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। अधिकारियों के प्रति व्यवहार खराब न करें। फिर भी की गलत बातों का समर्थन न करें। आपके अच्छे कार्यों की भी लोग जानबूझकर आलोचना करेंगे। रविवार और शनिवार का दिन सुखद नहीं रहेगा।

समाधान: शनिवार को काली उड़द और इमरती हनुमान जी के चरणों में रखें।

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।


वैदिक पंचांग दैनिक राशिफल के साथ | दिनांक - 30 अप्रैल 2026🌻
वैदिक पंचांग दैनिक राशिफल के साथ | दिनांक - 30 अप्रैल 2026🌻
2026-04-30

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*
 🌤️  *दिनांक - 30 अप्रैल 2026*
Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन - उत्तरायण* 
🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 
🌤️ *मास - वैशाख*
🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र - चित्रा 01 मई रात्रि 02:16 तक तत्पश्चात स्वाती*
🌤️ *योग - वज्र रात्रि 08:55 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️*राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:50 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:10*
🌤️ *सूर्यास्त -  07:02*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- 
 💥 *विशेष - चतुर्दशी व   पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡️ *01 मई 2026 शुक्रवार को रात्रि 09:13 से 02 मई, शनिवार को रात्रि 09:45 तक व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
               🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *सुख – सम्पदा और श्रेय की प्राप्ति - वैशाखी पूर्णिमा*
➡️ *01 मई 2026 शुक्रवार को वैशाखी पूर्णिमा है ।*
 🙏🏻  *वैशाखी पूर्णिमा को ‘धर्मराज व्रत’ कहा गया है | यह पूर्णिमा दान-धर्मादि के अनेक कार्य  करने के लिए बड़ी ही पवित्र तिथि है | इस दिन गरीबों में अन्न, वस्त्र, टोपियाँ, जूते-चप्पल, छाते, छाछ या शर्बत , सत्संग के सत्साहित्य आदि का वितरण करना चाहिए | अपने स्नेहियों, मित्रों को सत्साहित्य, सत्संग की वीसीडी, डीवीडी, मेमोरी कार्ड आदि भेंट में दे सकते हैं |*
 🙏🏻  *इस दिन यदि तिलमिश्रित जल से स्नान कर घी, शर्करा और तिल से भरा हुआ पात्र भगवान विष्णु को निवेदन करें और उन्हीं से अग्नि में आहुति दें अथवा तिल और शहद का दान करें, तिल के तेल के दीपक जलाये, जल और तिल से तर्पण करें अथवा गंगादि में स्नान करें तो सब पापों से निवृत्त  हो जाते हैं | यदि उस दिन एक समय भोजन करके पूर्ण-व्रत करें तो सब प्रकार की सुख-सम्पदाएँ और श्रेय की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 
              🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *वैशाखी पूनम* 🌷
🙏🏻 *वैशाख मास की पूर्णिमा की कितनी महिमा है !! इस पूर्णिमा को जो गंगा में स्नान करता है , भगवत गीता और विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करता है उसको जो पुण्य होता है उसका वर्णन इस भूलोक और स्वर्गलोक में कोई नहीं कर सकता उतना पुण्य होता है | ये बात स्कन्द पुराण में लिखी हुई है | अगर कोई विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ न कर सके तो गुरु मंत्र की १० माला जादा कर ले अपने नियम से |*
🙏🏻 
             🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 30 अप्रैल
 
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 
यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


मेष राशि: आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे
मेष राशि: आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे
सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके छठे भाव में होने से होगी, जो आपका पूरा ध्यान कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर केंद्रित रखेंगे। आप मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अपनी ही राशि में बुधदेव के अस्त होने से बातचीत में थोड़ी स्पष्टता की कमी आ सकती है। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे पार्टनरशिप और निजी रिश्तों की अहमियत बढ़ जाएगी। सूर्यदेव आपके पहले भाव में उच्च के होकर गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं, लेकिन बारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव छिपे हुए तनाव या अचानक खर्चों का संकेत दे रहे हैं। शुक्रदेव आपके धन भाव को मजबूती दे रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति संभली रहेगी। करियर में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।


वृषभ राशि: आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे
वृषभ राशि: आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे
आज सुबह चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में रहेंगे, जिससे आपकी बुद्धि और रचनात्मकता शिखर पर होगी। आप खुद को काफी स्थिर और जमीन से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे क्योंकि आपकी अपनी राशि में शुक्रदेव मजबूती से विराजमान हैं। जैसे ही शाम को चंद्रदेव आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे, आपका ध्यान जिम्मेदारियों और दिनचर्या को व्यवस्थित करने की ओर मुड़ जाएगा। बारहवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति मन में थोड़े अनजाने डर या ओवरथिंकिंग पैदा कर सकती है, इसलिए अनावश्यक एनालिसिस से बचें। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव लाभ मिलने में थोड़ी देरी करा सकते हैं, पर धैर्य रखें। करियर के मामले में दिन का दूसरा हिस्सा अधिक व्यस्त रहेगा। रिश्तों में मजबूती आपके शांत व्यवहार और आपसी समझ से ही आएगी, इसलिए पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें।शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
उपाय: शुक्रदेव को मजबूत करने के लिए "ॐ शुक्राय नमः" का जाप करें और मेडिटेशन करें।

मिथुन राशि:  क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी
मिथुन राशि:  क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी
देखा जाए तो आज सुबह चौथे भाव में चंद्रदेव के गोचर से आपका ध्यान घर-परिवार और आंतरिक शांति पर रहेगा। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपको ज्ञान और गजब का आत्मविश्वास दे रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में चले जाएंगे, जिससे रोमांस और क्रिएटिव कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव आपकी महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दे रहे हैं और लाभ के योग बना रहे हैं, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना दोस्तों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकता है। दसवें भाव में बैठे मंगलदेव और शनिदेव करियर में काम का दबाव तो बढ़ाएंगे, लेकिन यह आपकी काबिलियत निखारने का समय भी है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, बस विलासिता की चीजों पर फिजूलखर्ची करने से बचें और निवेश में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: बुधदेव की मजबूती के लिए "ॐ बुधाय नमः" का जाप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि: शेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान होगा
कर्क राशि: शेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान होगा
आज सुबह के समय तीसरे भाव में चंद्रदेव के होने से आपका साहस और संवाद करने का कौशल काफी प्रभावशाली रहेगा। दसवें भाव के सूर्यदेव पेशेवर क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ाएंगे और आपको लीडरशिप के नए अवसर मिल सकते हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका मन कामकाज से हटकर घर की शांति और परिवार की ओर मुड़ जाएगा। हालांकि, दसवें भाव में बुधदेव के अस्त होने से करियर से जुड़ी बातचीत में उलझन हो सकती है, इसलिए निर्देशों को दोबारा जरूर जांचें। नौवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव आपकी योजनाओं में थोड़ी देरी करा सकते हैं, पर अनुशासन बनाए रखें। ग्यारहवें भाव के शुक्रदेव आर्थिक लाभ का पूरा समर्थन कर रहे हैं। सेहत के मामले में बहुत ज्यादा सोचने से बचें और मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: चंद्रमा को मजबूत करने के लिए "ॐ चंद्राय नमः" का जाप करें और पानी के पास समय बिताएं।

सिंह राशि: करियर में प्रगति और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा
विशेष रूप से आज सुबह दूसरे भाव के चंद्रदेव आपका ध्यान धन संचय और पारिवारिक चर्चाओं पर केंद्रित रखेंगे। नौवें भाव में उच्च के सूर्यदेव आपको भाग्य का पूरा साथ और गजब का आत्मविश्वास दिला रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे, जिससे आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप निडर होकर नए कदम उठा पाएंगे। दसवें भाव के शुक्रदेव करियर में प्रगति और अधिकारियों का सहयोग दिला रहे हैं। हालांकि, आठवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी अचानक तनाव या खर्चों का संकेत देती है, इसलिए जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। नौवें भाव के अस्त बुधदेव की वजह से निर्णयों में भ्रम हो सकता है, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर रहेगा। शाम के समय अपनी वाणी में मधुरता रखें और किसी भी वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और "ॐ सूर्याय नमः" का पाठ करें।

कन्या राशि: करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा
सुबह के समय आपकी अपनी राशि के पहले भाव में चंद्रदेव होने से आपकी संवेदनशीलता और समझने की शक्ति काफी बढ़ी रहेगी। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव करियर में तरक्की और मान-सम्मान का पूरा समर्थन कर रहे हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जो आर्थिक योजना और पारिवारिक स्थिरता के लिए अच्छा समय है। नौवें भाव के शुक्रदेव आपको भाग्य और गुरुओं का सहयोग दिलाएंगे। हालांकि, आठवें भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति मन में छिपी हुई चिंता या भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए गहराई में जाने के बजाय प्रैक्टिकल रहें। सातवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव पार्टनर के साथ रिश्तों में थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक जोखिम लेने से बचें और पाचन व नींद का विशेष ख्याल रखना आपके लिए जरूरी होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: बुधदेव की मजबूती के लिए "ॐ बुधाय नमः" का जाप करें और हरी सब्जियों का दान करें।

तुला राशि: मानसिक संतुलन में शानदार सुधार होगा
आज सुबह बारहवें भाव के चंद्रदेव आपको एकांत और शांति की तलाश में रख सकते हैं, जिससे आप विचारों में खोए रहेंगे। सातवें भाव में बैठे सूर्यदेव आपकी पार्टनरशिप को रोशन कर रहे हैं, जिससे रिश्तों को नई दिशा मिलेगी। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपकी अपनी ही राशि के पहले भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन में शानदार सुधार होगा। नौवें भाव के बृहस्पतिदेव ईश्वरीय गाइडेंस दिला रहे हैं, जिससे भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि, सातवें भाव के अस्त बुधदेव पार्टनर के साथ बातचीत में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी न करें। छठे भाव के मंगलदेव और शनिदेव काम का दबाव और सेहत में सुस्ती दे सकते हैं, अतः अनुशासन का सख्ती से पालन करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बस छिपे हुए खर्चों पर नजर रखें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
उपाय: शुक्रदेव को बलवान बनाने के लिए "ॐ शुक्राय नमः" का जाप करें और थोड़ा समय मौन रहें।

वृश्चिक राशि: चुनौतियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी
देखा जाए तो आज सुबह ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव के होने से आपका ध्यान धन लाभ, नेटवर्किंग और दोस्तों के साथ मेलजोल पर रहेगा। छठे भाव के उच्च सूर्यदेव आपको चुनौतियों और शत्रुओं पर विजय दिलाने की शक्ति देंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आपका रुझान खर्चों और एकांत की ओर बढ़ सकता है। सातवें भाव के शुक्रदेव आपके निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखेंगे। हालांकि, छठे भाव में बुधदेव के अस्त होने से कार्यस्थल पर निर्देशों को समझने में भ्रम हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। पांचवें भाव के मंगलदेव और शनिदेव की स्थिति संतान या प्रेम संबंधों में थोड़ी रुकावट या तनाव पैदा कर सकती है। आर्थिक रूप से सुबह का समय निवेश के लिए बेहतर है, लेकिन दोपहर के बाद किसी भी तरह के जोखिम से पूरी तरह बचना ही उपयुक्त होगा।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 9
उपाय: मंगलदेव को मजबूत करने के लिए "ॐ मंगलाय नमः" का जाप करें और सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

धनु राशि: आज आय के नए स्रोत खुलेंगे
आज सुबह चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अपनी इमेज और पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति काफी गंभीर बनाएंगे। सातवें भाव के बृहस्पतिदेव आपको पार्टनरशिप में मजबूती और सही सलाह दिलाएंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आय के नए स्रोत और दोस्तों के साथ खुशियां शेयर करने के अवसर मिलेंगे। पांचवें भाव के सूर्यदेव आपकी क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयां देंगे, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना खुद को व्यक्त करने में थोड़ी उलझन ला सकता है। चौथे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की स्थिति घर में थोड़ी अशांति या मानसिक बेचैनी पैदा कर सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। छठे भाव के शुक्रदेव ऑफिस के माहौल को सकारात्मक बनाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दोपहर के बाद का समय बजट बनाने और भविष्य की योजना के लिए उत्तम है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: बृहस्पतिदेव को प्रसन्न करने के लिए "ॐ गुरवे नमः" का जाप करें और पीली मिठाई का दान करें।

मकर राशि: आज भाग्य आपके प्रयासों का पूरा साथ देगा
आज सुबह चंद्रदेव आपके नौवें भाव में रहेंगे, जिससे मन में सकारात्मक विचार आएंगे और बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। तीसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की जोड़ी आपकी इच्छाशक्ति और मेहनत करने की क्षमता को काफी बढ़ा रही है। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान करियर और नई जिम्मेदारियों की ओर मुड़ जाएगा। पांचवें भाव के शुक्रदेव आपकी रचनात्मक शक्ति को निखार रहे हैं। हालांकि, चौथे भाव में सूर्यदेव और अस्त बुधदेव की उपस्थिति घरेलू मामलों में उलझन और मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आज टाल दें। छठे भाव के बृहस्पतिदेव काम का बोझ बढ़ा सकते हैं, जिससे थकान महसूस होगी। करियर में शाम का समय नई पहचान दिलाने वाला रहेगा, बस बातचीत के दौरान निर्देशों को बहुत ध्यान से समझने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव के मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें और शनिवार को पीपल के पेड़ को जल दें।

कुंभ राशि: आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी
आज सुबह आठवें भाव के चंद्रदेव मन में थोड़ा भारीपन या अचानक कोई भावनात्मक गहराई ला सकते हैं। तीसरे भाव के सूर्यदेव आपको साहस और नई पहल करने का उत्साह देंगे। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके नौवें भाव में चले जाएंगे, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी और भाग्य का सहयोग महसूस होगा। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूत करेंगे। हालांकि, तीसरे भाव में बुधदेव के अस्त होने से अपनी बात सही तरीके से रखने में उलझन हो सकती है, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें। दूसरे भाव के मंगलदेव और शनिदेव धन मैनेजमेंट और वाणी पर दबाव बना सकते हैं, अतः कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। चौथे भाव के शुक्रदेव घर में सुखद माहौल और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करेंगे। दोपहर के बाद का समय निवेश और भविष्य की योजना के लिए सकारात्मक है।
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू | शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव के मंत्र का जाप करें और अपनी वाणी में मधुरता का अभ्यास करें।

मीन राशि: अपनी वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी
विशेष रूप से आज सुबह सातवें भाव में चंद्रदेव के गोचर से आपका ध्यान पार्टनरशिप और सहयोग पर रहेगा। तीसरे भाव के शुक्रदेव आपकी बातचीत की कला को निखारेंगे और अपनों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा। दोपहर के बाद चंद्रदेव आपके आठवें भाव में चले जाएंगे, जिससे मन में भावनाओं का उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है और अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपको शारीरिक थकान और मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। दूसरे भाव के सूर्यदेव आर्थिक मजबूती तो देंगे, लेकिन इसी भाव में बुधदेव का अस्त होना पैसों के लेन-देन में भ्रम पैदा कर सकता है। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव घर से जुड़ी खुशियां और भावनात्मक सुकून दिलाने का प्रयास करेंगे। करियर में आज टीम वर्क सफल रहेगा, बस किसी भी बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: बृहस्पतिदेव के मंत्र "ॐ गुरवे नमः" का जाप करें और पीली वस्तुओं का दान करें।
*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩
*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*
Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35
*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं 🙏*
https://wa.me/9115651234 
*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*
*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*
*सदैव प्रसन्न रहिये!!*
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*


Know About Your Future

*Our Team is available 6 days a week. Sunday - Only Via Appointment

100% SECURE PAYMENT

100% secure payment
SSL
AstroSage verified astrologer
Visa & Master card
phonepe